पाकिस्तान तहरीके इन्साफ़ के चेयरमैन इमरान ख़ान नें कोएटा में शिया मुसलमानों के बेरहमी से हत्याओं की कड़े शब्दो में निंदा करते हुए कहा कि मासूम लोगों की हत्याएं देश में अस्थिरता, आपसी भेदभाव और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी का कारण बन रहा है। उन्होंने केन्द्र व राज्य सरकारों से आतंकवादियों के द्वारा शियों की बेरहमी से हो रही हत्याओं को रुकवाने के लिये कठोर से कठोर कदम उठाने की भी मांग की।सोशल मीडिया पर अपने संदेश में इमरान ख़ान नें कहा कि चरमपंथी तत्व देश में अशान्ति को बढ़ावा देकर पाकिस्तानियों को बाँटने की कोशिश कर रहे हैं।तहरीके इन्साफ़ सभी पाकिस्तानियों को एकजुट कर के देश को अमन और शान्ति का केन्द्र बनाने के साथ साथ पाकिस्तानियों को एक क़ौम बनाएगी।स्पष्ट रहे कि सोमवार 15 जुलाई को कोएटा की मस्जिद रोड पर आतंकवादियों नें 4 शिया मुसलमानों पर अन्धा धुन्ध फ़ायरिंग करके उन्हे शहीद कर दिया था जबकि उसी दिन रात को ख़ुदाइदाद रोड पर फ़ायरिंग की एक और घटना में 2 लोगों की मौत और तीन लोग घायल हो गए थे।
16 जुलाई 2013 - 19:30
समाचार कोड: 441914